{"_id":"60640faa0a8b74488e7c2e00","slug":"dead-body-found-of-missing-man-in-mine-of-crusher-plant-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लापता युवक का क्रशर प्लांट के खदान में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लापता युवक का क्रशर प्लांट के खदान में मिला शव, हत्या की आशंका
Wed, 31 Mar 2021 11:29 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
demo pic
जौनपुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के हड़ौरा क्रशर प्लांट के खदान में बुधवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उसकी शिनाख्त गोपाल निवासी कंचनपुर के रूप में हुई। जो मंगलवार की रात से लापता था। ग्रामीण हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। इसके पहले भी इसी खदान से हुए हादसे में दो लोग घायल हुए थे। जिसमें प्रशाशन ने कार्रवाई की खानापूर्ति की थी।
विज्ञापन
सुबह खदान में शव पड़ा देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त में जुट गई। दो घंटे बाद शव की शिनाख्त गोपाल(30) पुत्र जग्गन निवासी कंचन पुर हड़ौरा के रूप में हुई। जो दो दिन पूर्व घर से अपने बुआ के यहां गया था।
विज्ञापन
मंगलवार की रात आठ बजे वहां से अचानक लापता हो गया। बुधवार को सुबह हड़ौरा क्रेशर खदान में मुंह के बल मृत गिरा मिला है। परिजन व ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन