फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Data will have to be uploaded on U-Diaise by the end of the month

Mirzapur News: माह के अंत तक यू-डायस पर अपलोड करना होगा डाटा

Sun, 12 Nov 2023 08:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 08:15 PM IST
विज्ञापन
Data will have to be uploaded on U-Diaise by the end of the month
मिर्जापुर। जिले के 3275 शिक्षण संस्थाओं को 30 नवंबर तक यू-डायस पोर्टल पर विद्यालय संबंधी डाटा अपलोड करना होगा। हालांकि अभी तक 25 प्रतिशत से अधिक विद्यालयों ने अपना डाटा अपलोड किया है।
विज्ञापन

पहले जिले में शिक्षण संस्थाओं की संख्या 3300 थी, लेकिन इनमें से कुछ बंद हो गए और कुछ की मान्यता रद कर दी गई। अब इनकी संख्या 3275 रह गई है। इन सभी शिक्षण संस्थाओं को 30 नवंबर तक अपने विद्यालय का पूरा डाटा 39 बिंदुओं पर अपलोड करने को कहा गया है। इसमें विद्यार्थियों की संख्या, कक्षों की संख्या से लेकर शिक्षकों व बिजली पानी की उपलब्धता आदि की जानकारी शामिल है। पिछली बार लगभग 36 बिंदुओं पर विद्यालयों से सूचना मांगी गई थी। इसमें विद्यार्थियों व शिक्षकाें की संख्या के साथ ही अन्य जानकारी मांगी गई थी। इस बार इसमें तीन अन्य बिंदुओं को जोड़ दिए गए हैं। इसमें विद्यार्थियों की ऊंचाई के साथ ही उनका वजन और रक्त समूह की जानकारी संबंधी बिंदु भी जोड़े गए हैं। अब प्रत्येक विद्यालय को अन्य जानकारियों के साथ ही यह सूचना भी उपलब्ध करानी होगी। इसके साथ ही अब प्रत्येक विद्यालय को 39 बिंदुओं पर जानकारी साझा करनी होगी। इसके बाद उनको कोड का आवंटन किया जाएगा। यू-डायस कोड सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थाओं को आवंटित किया जाना है। इसके लिए सभी को डाटा अपलोड करने को कहा गया है। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि डाटा अपलोड करने के लिए सभी विद्यालयों को सूचित कर दिया गया है। यह महत्वपूर्ण कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed