फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Damaged canals, instructions given for repair

क्षतिग्रस्त मिली नहरे, मरम्मत का दिया निर्देश

Sun, 11 Jul 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Damaged canals, instructions given for repair
अहरौरा। सूख रही किसानों की फसलों के लिए नहरों में छोड़े गए पानी के टेल तक न पहुंच पाने के मामले को लेकर शनिवार की दोपहर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता केके सिंह ने नहरों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह पर क्षतिग्रस्त नहरें मिली जिनके मरम्मत का निर्देश विभागीय कर्मियों को दिया।
विज्ञापन

जलाशयों से नहरो में छोड़े गए पानी को टेल तक पहुंचाने के लिए शनिवार को सिंचाई विभाग के एसडीओ केके सिंह के नेतृत्व में सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर नहर क्षतिग्रस्त मिली जिसे दुरुस्त कराने के लिए मातहतों को दिशा निर्देश दिया गया। कुछ दिन पूर्व अहरौरा जलाशय पर भाकियू के किसान नेताओं ने सिंचाई के लिए नहरों की मरम्मत कराने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों के संग बैठक की थी जिसमें निर्णय लिया गया कि जल्द ही क्षेत्र के क्षतिग्रस्त नहरों को दुरुस्त करा दिया जाएगा जिससे टेल तक किसानों को पानी मिल सके। एसडीओ केके सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गौसपुर माइनर, कंचनपुर माइनर , पटिहटा कैनाल आदि नहरों के संचालन से पूर्व उनका निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर नहरे क्षतिग्रस्त मिली है जिसे दुरुस्त कराने के लिए संबन्धित कर्मियों को निर्देशित किया गया है। इस दौरान अवर अभियंता नरसिंह मौर्य , मनोज कुमार , आनंद बिन्द, सिंचपाल दीपक कुमार , रामवृक्ष सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed