{"_id":"6128577737e71a1e28d195079338c319","slug":"daily-jam-ladder-dredge-battling-passer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजाना जाम के झाम से जूझ रहे राहगीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजाना जाम के झाम से जूझ रहे राहगीर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
यातायात पुलिस की तरफ से कहने को तो यातायात माह चलाया जा रहा है, लेकिन वर्तमान में रोजाना नगरवासियों को जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है।
नगर के प्रमुख चौराहों-तिराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं होने से जहां एक ओर बड़े वाहन सुविधा शुल्क देकर शहर में प्रवेश कर जा रहे हैं, वहीं नो-इंट्री में भी वाहन घुसने से गुरेज नहीं करते हैं, इसका खामियाजा जाम लगने के बाद राहगीरों को भुगतना पड़ता है।
नगर के त्रिमोहानी से घंटाघर और इलियट घाट से त्रिमोहानी तक वन-वे होने के बाद भी वाहनों का आवागमन दोनों तरफ से किया जा रहा है, जिससे रोजाना भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है।
इसके अलावा नगर के महुवरिया रोड, गिरधर चौराहा, तहसील चौराहा, रमईपट्टी चौराहा, घंटाघर चौराहा, त्रिमोहानी, बसनही बाजार, टटहाई रोड, मुकेरी बाजार, वासलीगंज, इमामबाड़ा, संगमोहाल, रतनगंज, तेलियागंज, पक्काघाट मार्ग सहित नगर क्षेत्र के कई अन्य मार्गों व चौराहों पर प्रतिदिन जाम के झाम से लोगों को दो चार होना पड़ता है, बावजूद इसके महकमा बेपरवाह बना हुआ है।
विज्ञापन
जाम लगने से सबसे बड़ी परेशानी स्कूली बच्चों व बीमारों को होती है। बड़े वाहनों को नो इंट्री में प्रवेश कराने से जाम की स्थिति बनी रहती है।