{"_id":"69bb02d64b2b371b8a065550","slug":"cylinder-not-supplied-even-after-payment-long-queue-in-vindhyachal-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-150430-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: भुगतान के बाद भी सिलिंडर की आपूर्ति नहीं, विंध्याचल में लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: भुगतान के बाद भी सिलिंडर की आपूर्ति नहीं, विंध्याचल में लंबी कतार
विज्ञापन
विंध्याचल स्थित एक गैस एजेंसी में पर्ची कटाने के लिए लगी लाइन, स्रोत संवाद
- नवरात्र और ईद पर्व के लिए बढ़ा सिलिंडर का संकट
मिर्जापुर। गैस वितरण की स्थिति जिले में बदहाल है। प्रशासन का दावा है कि कहीं कोई समस्या नहीं है लेकिन नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अव्यवस्था सामने आ रही है। लोगों को बुकिंग और भुगतान के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा।
नगर क्षेत्र में गैस सिलिंडर के लिए मारामारी की स्थिति है। यहां तक कि विंध्याचल में चैत्र नवरात्र शुरू होने से सिलिंडर के लिए लंंबी लाइनें लग रही हैं। ईद के कारण भी सिलिंडर की मांग अधिक है। हर जगह अव्यवस्था का बोलबाला है। लालगंज : क्षेत्र में गैस आपूर्ति व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। विंध्य भारत गैस एजेंसी के एक उपभोक्ता को ऑनलाइन भुगतान के बावजूद सिलेंडर नहीं मिला। लालगंज निवासी हरिशंकर मिश्रा ने 13 मार्च को ऑनलाइन बुकिंग कराई। 974 रुपये का भुगतान किया। खाते से राशि कटने के बाद ट्रांजैक्शन सफल होने की रसीद भी मिल गई। रसीद में ट्रांजैक्शन आईडी NB26031312535550790585502 दर्ज है। सिस्टम में वितरण सफल दर्शाया जा रहा है, जमीनी स्थिति अलग है। घरेलू उपयोग के लिए सिलिंडर न मिलने से उपभोक्ता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। डिजिटल व्यवस्था पर भरोसा करने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह मामला चिंता बढ़ाने वाला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑनलाइन भुगतान के बाद भी आपूर्ति न होने से व्यवस्था की बड़ी खामी है।
इनसेट
फोन नहीं लगने से गैस एजेंसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है
उपभोक्ता ने बताया कि एजेंसी का मोबाइल नंबर नहीं लग रहा है। इससे स्पष्टीकरण नहीं मिल रहा है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। इसे लेकर जहां चिंता है तो वहीं रसोई की भी समस्या भोजन की बन रही है। इसके पहले भी कई मामले हुए लेकिन आज तक कोई जांच नहीं हुई। इनसेट
विज्ञापन
इनसेट
पूर्ति अधिकारी और इंडेन के नोडल अधिकारी बता रहे कहीं कोई समस्या नहीं
इस मामले में जॉइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह प्रार्थना पत्र मिला है जांच होगी। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार प्रसाद व इंडेन के नोडल अधिकारी अजय कुमार वर्मा ने कहा कि कहीं कोई समस्या व कोई परेशानी नहीं है, सब सामान्य है।