{"_id":"64ee4816d87a969bb60be607","slug":"cyclist-student-crushed-to-death-by-tractor-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-4753-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्रैक्टर से कुचलकर साइकिल सवार छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्रैक्टर से कुचलकर साइकिल सवार छात्र की मौत
विज्ञापन
पटेहरा (मिर्जापुर)। संतनगर थाना क्षेत्र के जमोहरा गांव के चाल्हा जंगल में मंगलवार को अपराह्न में ट्रैक्टर से कुचलकर साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौका पाकर फरार हो गया। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
जमोहरा गांव निवासी कुश उर्फ मोनू (13) प्रतिदिन की तरह मंगलवार को सुबह संतनगर स्थित स्कूल गया था। अपराह्न में दो बजकर 50 मिनट पर स्कूल से छुट्टी होने पर साइकिल से अपने बड़े भाई लव व अन्य छात्रों के साथ घर लौट रहा था। साइकिल सवार छात्र कुश चाल्हा जंगल के पास पहुंचा था कि घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर पहले सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने कुचल दिया। अलग से साइकिल से चल रहे बड़े भाई लव ने राहगीरों के मोबाइल फोन से घर फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक कुश की मौत हो गई थी। छात्रों ने ट्रैक्टर की पहचान कर घर वालों को जानकारी दी। मौका पाकर चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। अन्य बच्चों के अलावा बड़े भाई लव ने बताया कि ट्रैक्टर गांव निवासी एक व्यक्ति का था। चालक नशे में गाड़ी चला रहा था। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राम नारायण राम ने परिजनों को समझाकर शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष राम नारायण राम ने बताया कि कुश के बड़े पिता हीरालाल मौर्य की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।