फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cyclist dies after falling on road

Mirzapur News: साइकिल सवार की सड़क पर गिरकर मौत

Sat, 30 Sep 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cyclist dies after falling on road
कछवां। थाना क्षेत्र के बरैनी गांव के पास शुक्रवार को शाम को साइकिल से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरी मंगरही गांव निवासी सुरेन्द्र यादव (45) अपने गांव से शाम करीब चार बजे कछवां बाजार शाम साइकिल से गृहस्थी का सामान खरीदने जा रहे थे। रास्ते में बरैनी गांव के पास सड़क पर गिर गए। लोगों ने पहचान कर परिजनों व पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस घायल अवस्था सुरेंद्र को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवां ले गई। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरेन्द्र की पत्नी गीता देवी ने पुलिस को पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी। चर्चा है कि पास के हैंडपंप पर पानी पीने के बाद जाते समय वे अचानक साइकिल से सड़क पर गिर गए। गिरने के कारण चेहरे पर हल्की चोट आई। मुंह से खून निकल रहा था। सुरेन्द्र क्षेत्र के एक सीमेंट की दुकान पर काम करने के साथ ही साथ खेती करते थे। मौत से उनकी पत्नी और पुत्र का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष रविंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि सेमरी गांव निवासी व्यक्ति घर से कछवां बाजार सामान लेने जा रहा था। अचानक साइकिल से गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed