फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cut salary of assistant teacher and clerk

सहायक शिक्षिका व लिपिक का कटा वेतन

Thu, 17 Sep 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Cut salary of assistant teacher and clerk
चुनार। नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज का बुधवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक विन्ध्याचल मंडल कामता राम पाल ने औचक निरीक्षण किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने महिला सहायक शिक्षिका कालिंदी व वरिष्ठ लिपिक सी. शुक्ला का बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर एक दिन वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक सुबह साढ़े सात बजे कालेज पहुंचे और सबसे पहले उन्होंने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने कालेज की प्रवक्ता गृह विज्ञान अनुराधा रावत से डीआईओएस की शिकायत के संबंध में बात करने का प्रयास किया लेकिन प्रवक्ता ने अपने को अस्वस्थ बताते हुए किसी भी तरह की बात करने से इंकार कर दिया। बताते चलें कि प्रवक्ता पर आये दिन कालेज विलंब से आने व अन्य कई प्रकार के आरोप लगाए गए थे। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बताया कि प्रवक्ता ने लगभग एक वर्ष पूर्व 13 से 18 सितंबर तक वाराणसी के एक चिकित्सक द्वारा जारी मेडिकल प्रमाण पत्र लगाकर अवकाश प्राप्त किया था। संदेह की स्थिति में जारी मेडिकल का सत्यापन प्रधानाचार्या रश्मि द्वारा कराये जाने पर पता चला कि चिकित्सक की मौत मेडिकल बनाने के एक वर्ष पूर्व ही हो चुकी थी। कार्रवाई हुई लेकिन प्रवक्ता के कार्य व व्यवहार में सुधार नही आया और कालेज के शैक्षणिक कार्य में सहयोग न कर मनमानी तरीके से कार्य करने की प्रवृत्ति बनी हुई है। बुधवार को भी महिला प्रवक्ता निर्धारित समय से लगभग 15 मिनट विलंब से पहुंची थी लेकिन जेडी ने उपस्थिति स्वीकार कर पुन: एक बार समय से कालेज आने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि महिला प्रवक्ता पर लगाये गये सभी आरोप जांच के दौरान सही पाये गये हैं। मामले से शिक्षा निदेशक को अवगत कराया जाएगा। प्रवक्ता लगाये गये आरोपों के संबंध में पूछे जाने पर कोई भी बात करने को तैयार नहीं हुई ।
विज्ञापन

अनुपस्थित एडीपीआरओ सहित तीन का कटा वेतन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने बुधवार को जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। डीपीआरओ अरविंद कुमार तो उपस्थित थे लेकिन एडीपीआरओ नीलेंद्र सिंह, चंद्रभान सिंह तथा लेखाकार निर्मल कुमार अनुपस्थित मिले। उन्होंने डीपीआरओ को उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि अनुपस्थित स्वच्छ भारत मिशन के संविदा कर्मियों व सफाई कर्मियों से जिला पंचायत राज अधिकारी अपने स्तर से स्पष्टीकरण लेते हुए तीन दिवस के अंदर उनके समक्ष प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने स्वच्छ भारत मिशन कक्ष का भी निरीक्षण किया। वहां बाहर बहुत से कागजात व पत्रावलियां पाई गई। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि निष्प्रयोज्य कागजात व पत्रावलियां हैं, जिसे नीलाम करने की कार्रवाई की जा रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट पर कोविड-19 के दृष्टिगत हेल्पडेस्क स्थापित किया गया था तथा वहां पर श्याम सिंह सफाई कर्मी उपस्थित रहे। थर्मल स्कैनर की जांच करने पर सही न पाये जाने पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत अधिकारी को निर्देशित किया कि खराब थर्मल स्कैनर को तत्काल ठीक कराये अथवा नया लेना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के समय विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी करने पर बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में खुले में शौच से मुक्त जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत दो लाख 87 हजार नौ सौ एक व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कर जनपद को खुले में शौच मुक्त बनाया जा चुका है। डीएम ने कहा कि प्रचलित सभी योजनाओं के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करायें। निरीक्षण के दौरान जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, व जिला पंचायत राज अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed