{"_id":"6a5697942f1e6bef3007ac20","slug":"cut-off-for-undergraduate-first-semester-at-kbpg-released-admissions-to-continue-until-july-22-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-157308-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: केबीपीजी में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कटऑफ जारी, 22 जुलाई तक होगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: केबीपीजी में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कटऑफ जारी, 22 जुलाई तक होगा प्रवेश
विज्ञापन
- 15 से 22 जुलाई तक चलेगी प्रवेश प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। मुसफ्फरगंज स्थित केबी पीजी कॉलेज में बीए और बीएससी सत्र 2026-27 के प्रथम वर्ष, प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पहली कटऑफ सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। प्रवेश प्रक्रिया 15 जुलाई से 22 जुलाई तक चलेगी।
प्राचार्य प्रो. आरके द्विवेदी ने बताया कि बीए में सामान्य वर्ग के लिए 476 से 309 अंक तक की कटऑफ जारी की गई है। पिछड़ा वर्ग के लिए 309 से 267 अंक तक की कटऑफ निर्धारित की गई है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा ईडब्ल्यूएस वर्ग के सभी आवेदक पात्र हैं। बीएससी गणित में सामान्य वर्ग के लिए 454 से 364 अंक तक की कटऑफ निर्धारित की गई है। पिछड़ा वर्ग के लिए 362 से 323 अंक, ईडब्ल्यूएस के लिए 357 से 277 अंक तक की कटऑफ रखी गई है, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के सभी आवेदक पात्र हैं।
बीएससी बायो में सामान्य वर्ग के लिए 460 से 375 अंक तक, ईडब्ल्यूएस के लिए 370 से 332 अंक, पिछड़ा वर्ग के लिए 373 से 352 अंक, अनुसूचित जाति के लिए 372 से 333 अंक और अनुसूचित जनजाति के लिए 326 से 303 अंक तक की कटऑफ निर्धारित की गई है। प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदकों को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के अंकपत्र और प्रमाणपत्र की मूल प्रति, टीसी, चरित्र प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र तथा ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र की मूल प्रति प्रस्तुत करनी होगी।
विज्ञापन
दिव्यांग आरक्षण के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से जारी चिकित्सा प्रमाणपत्र की मूल प्रति तथा सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के अभ्यर्थियों को माइग्रेशन प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करना होगा। अभ्यर्थियों को दो पासपोर्ट आकार के फोटो भी साथ लाने होंगे।