फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Crop insurance worthwhile endeavor: Anupriya

फसल बीमा सार्थक प्रयास: अनुप्रिया

Sun, 03 Apr 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Sun, 03 Apr 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Crop insurance worthwhile endeavor: Anupriya
बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में किसान सम्मेलन में सांसद अनुप्रिया पटेल को स्मृति चिह्न दिया गया। - फोटो : mirzapur
बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर जागरूकता कार्यक्रम के तहत किसान सम्मेलन एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि और सांसद अनुप्रिया पटेल और निदेशक प्रो. रविप्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन और मार्ल्यापण कर किया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के हित में केन्द्र सरकार का एक महत्वपूर्ण और सार्थक प्रयास है। इससे किसानों का चतुर्दिश विकास होगा। 
विज्ञापन



सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि बीमा योजना से न केवल किसानों को सूखे एवं अतिवृष्टि में खराब हुए फसलों पर कम प्रीमियम जमा करने पर किसानों को अपने नुकसान की भरपाई मिलेगी। निदेशक प्रो. रवि प्रताप सिंह ने किसानों को खेती के साथ अन्य कृषि व्यवसायों को अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन


प्रो. एके सिंह ने कहा कि चैनल के द्वारा किसान भाई अपने खेतीबाड़ी को और उन्नत बना सकते हैं। वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो.  गुरु प्रसाद सिंह ने बेहतर खेती के लिए पशुपालन के महत्व के बारे में बताया। प्रो. एसपी सिंह ने जैविक कृषि एवं इसके लाभों की जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. संत प्रसाद ने नीम लेपित यूरिया के प्रयोग करने के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृदा वैज्ञानिक डॉ. एसएन सिंह ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं मृदा नमूना लेने के तरीके के बारे में जानकारी दी। सहायक कुलसचिव डॉ. शार्दूल चौबे ने फसल बीमा योजना के नियमों की जानकारी किसानों को दिया। उप कृषि निदेशक एसपी श्रीवास्तव ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।



संयुक्त कृषि निदेशक बीआर राजपूत ने योजना के नियमों की जानकारी दी। डा. मुकेश कुमार सिंह ने फसल बीमा एवं कम अवधि वाली रबी एवं खरीफ  फसलों के बारे में बताया। डा. अनुज गौतम ने पशुपालन को कृषि का एक आवश्यक अंग बताया। इस दौरान डा. अनिल सिंह, डा. अजय सिंह और किसान हरिगेन सिंह ने भी किसानों को जानकारी दी।

प्रो. श्रीराम सिंह ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्रम् एवं स्मृति चिन्ह् प्रदान कर किया। इस अवसर पर पंकज सिंह, हरिशरण यादव, खरभन मौर्य, राजेश सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed