{"_id":"66fa8b66e8db4b9c67053a94","slug":"crocodiles-found-in-mirzapur-forest-department-team-rescued-and-released-in-reservoir-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दो गांव में पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जलाशय में छोड़ा; दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दो गांव में पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जलाशय में छोड़ा; दहशत
Mon, 30 Sep 2024 04:59 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 30 Sep 2024 04:59 PM IST
सार
मिर्जापुर जिले में गुर्गी व अहुगी कलां के नौडिहवा बस्ती में मगरमच्छ पहुंचा। एक 10 फीट तो दूसरा छह फीट का मगरमच्छ देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इस दौरान वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू को उन्हें जलाशय में छोड़ा।
विज्ञापन
मगरमच्छ को किया गया रेस्क्यू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के गुर्गी गांव में इंद्रपति के कच्चे मकान में सोमवार को 10 फीट का मगरमच्छ पहुंचा। जिसे देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित अदवा जलाशय के गहरे पानी मे छोड़ दिया।
विज्ञापन
रेंजर अवध नारायण मिश्र के निर्देश पर वन दरोगा अजय प्रकाश व वन्यजीव रक्षक शीतला बक्स सिंह नीटू शर्मा ने मगरमच्छ को पकड़कर अदवा जलाशय मे छोड़ दिया है। इसी प्रकार ड्रमंडगंज वनरेंज के अहुगी कलां गांव के नौडिहवा बस्ती में सोमवार की भोर में छह फीट लंबा मगरमच्छ देखकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर पास स्थित अदवा जलाशय में छोड़ दिया। अहुगी कलां गांव के नौडिहवा बस्ती निवासी शंकर लाल कोल सुबह चार बजे बकरियों को चारा भूसा डालने के लिए उठे तो लगातार बकरियों की आवाज सुनकर आसपास टॉर्च जलाकर देखा। मड़हे के पास छह फीट लंबा मगरमच्छ चहलकदमी करते हुए दिखाई दिया।
विज्ञापन
शंकर लाल के शोरगुल मचाने पर ग्रामीण लाठी डंडा लेकर पहुंचे तो मगरमच्छ राम अनुज कोल के घर के सामने बांस की कोठी में जाकर छिप गया। ग्रामीणों के पहुंचने पर मगरमच्छ बगल में धान के खेत में घुस गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनविभाग के वाचर ओमप्रकाश तिवारी, रामचंद्र तिवारी, शिशुपाल सिंह, रामधनी, अशफाक अली ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांस की लकड़ी में बांधकर ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर पास स्थित अदवा बांध के गहरे जलाशय में छोड़ दिया।