फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Crocodile seen in school in mirzapur

मिर्जापुरः तालाब से निकलकर स्कूल में पहुंचा मगरमच्छ, मचा हड़कंप

Tue, 05 Nov 2019 04:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 05 Nov 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
Crocodile seen in school in mirzapur
मगरमच्छ (सांकेततिक)। - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के मतवार गांव के माध्यमिक पूर्व विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों की निगाह परिसर में टहल रहे मगरमच्छ पर पड़ी। पुरनिहवा तालाब से भटक कर मगरमच्छ पूर्व माध्यमिक विद्यालय मतवार में पहुच गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि पुनरिहवा तालाब में काफी दिनों से मगरमच्छ दिखाई दे रहा था। सोमवार को प्रातः पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ग्रामीणों द्वारा मगरमच्छ देखा गया। मगरमच्छ देख ग्रामीणो में दहशत फैल गई । डरे सहमे लोगों ने इसकी सूचना हलिया वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह को दिया।
विज्ञापन


जहां पर विद्यालय खुलने के पूर्व ही मगरमच्छ को वन विभाग की टीम अपने कब्जे में ले ली। वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह के साथ वन विभाग की टीम मे राम दुलार तिवारी,पन्ना लाल संतोष सिंह यादव,लाखनरायन आदि लोग ने मगरमच्छ के मुंह पर बोरा फेंक कर बांस व रस्सी के सहारे अदवा बांध के गहरे जलाशय में छोड़ दिया । 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed