फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   When the prisoner attacked the jailer did not feature on

सुविधा नहीं देने पर बंदी ने जेलर पर बोला हमला 

Sat, 11 Feb 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 11 Feb 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
When the prisoner attacked the jailer did not feature on
file photo - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला जेल के बैरक नंबर दो में गैरइरादतन हत्या के आरोप के एक बंदी ने सुख-सुविधा नहीं मुहैया कराने पर बौखलाकर गुरुवार की सुबह आठ बजे गिनती के दौरान जेलर पर हमला कर दिया। जेलर साथ में मौजूद बंदी रक्षकों ने उसे तत्काल दबोच लिया। घटना के बाद बंदी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। 

कटरा कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती नटवां निवासी दिनेश शर्मा को एक व्यक्ति की गैरइरादतन हत्या के आरोप में सात फरवरी 2016 को देहात कोतवाली पुलिस ने दिनेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बैरक नंबर दो बंद दिनेश मनबढ़ किस्म का है। वह पिछले कुछ दिनों से जेलर से सुख-सुविधा मुहैया कराने की मांग कर रहा था। जेलर पर नौ फरवरी की सुबह जेलर बैरक नंबर दो के बंदियों को गिनती कराने के लिए लाइन में खड़ा करना शुरू किया। उसी दौरान दिनेश ने फिर जेलर से मोबाइल फोन, अच्छा खाना मुहैया करान ेकी मांग की। जेलर ने मना किया तो मारपीट पर उतारू हो गया। जेलर के साथ मौजूद बंदी रक्षकों ने तत्काल दिनेश को दबोच लिया और बाहर ले गए। इसके बाद जेल प्रशासन ने उसे अलग बैरक में बंद दिया।
विज्ञापन

 

 
ज‌िला कारागार के जेलर डा. समर बहादुर ‌‌स‌िंह ने बताया ‌क‌िनौ फरवरी को बैरक नंबर दो के बंदियों को बाहर निकालने के लिए लाइन लगवाया गया था। इस दौरान उसमें बंद दिनेश शर्मा नामक बंदी ने हमला बोल दिया। बंदी को दूसरे बैरक में बंद करने की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed