{"_id":"57b4b87f4f1c1b96146eb096","slug":"two-killed-in-accident-with-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में महिला समेत दो की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में महिला समेत दो की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
जींद में सड़क हादसे में तीन बहनों के भाई की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक छात्रा समेत दो लोग घायल हो गए। वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर कमालपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मंगलवार की रात 35 वर्षीया एक महिला की मौत हो गई। महिला घायलावस्था सड़क पर पड़ी थी। एक राहगीर ने 100 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को एंबुलेंस से सीएचसी चुनार भेजा। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के नीबूपुर गांव निवासी राम प्रकाश पटेल (56) बुधवार को बाइक से अपने समधी के शव का दाह संस्कार में जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग के छोटा मिर्जापुर के पास पहुंचे कि सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार युवक से भिड़ंत हो गई। इसमें राम प्रकाश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहंी दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नरायनपुर के एक निजी चिकित्सालय में में भर्ती कराया गया है।
छह मुहानी के पास मंगलवार की रात लगभग ढाई बजे पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से टीवीएस मोपेड सवार 45 वर्षीय एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अधेड़ को नरायनपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं।