फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The death of two students in the gap fell bike

खाई में गिरी बाइक दो छात्रों की मौत

Wed, 01 Mar 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 01 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
The death of two students in the gap fell bike
कपूर​थला में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास खाई में बाइक गिरने से मंगलवार की सुबह सात बजे दो छात्रों की मौत हो गई हादसे में तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दो युवकों की मौत की सूचना से गांव में मातम पसर गया।
 
जमालपुर थाने के भदावल गांव निवासी सुनीत (20) अपने गांव के ही अभय (20)  और बनैली के रहने वाले अंकित (25) के साथ सोमवार को मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी गांव में मौसा दिनेश के यहां गया था। मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे तीनों युवक एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। मड़िहान क्षेत्र के सेमरी गांव के पास उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खाई में गिर गई। खाई में पत्थर होने के कारण तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शोरगुल होने पर पहुंचे आसपास के लोग तीनों को आनन-फानन में सीएचसी राजगढ़ ले गए।
विज्ञापन


चिकित्सक ने सुनीत को मृत घोषित कर दिया जबकि अभय व अंकित को वाराणसी रेफर कर दिया। परिवार के लोग दोनों को वाराणसी लेकर जा रहे थे कि अभय ने भी चुनार के पास दम तोड़ दिया। अंकित का वाराणसी मे इलाज किया जा रहा है लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सुनीत व अभय एक साथ रामभूषण आईटीआई कॉलेज गाजियाबाद से आईटीआई कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में दोनों छात्रों की मौत की खबर पहुंची तो रोना-पीटना मच गया।  मातम छा गया।  किसी के घर में चूल्हे नहीं जले। लोग हालचाल पूछने आते तो अचानक सिसकियां शुरू हो जातीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed