फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sub inspector dies

गंगा में डूबने से दारोगा की मौत

Thu, 24 Mar 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर Updated Thu, 24 Mar 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
Sub inspector dies
गंगा में डूबने से दारोगा की मौत
शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहां धोबीघाट पर बुधवार को गंगा में नहाते समय डूबने से एक दारोगा की मौत हो गई। जबकि उसके छह साथी बाल बाल बच गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन घटना स्थल पर पहुंचे और शव को खोजवाने का प्रयास किया। गुरुवार को बनारस की जल पुलिस ने सुबह आठ बजे शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने शव खोजने पर जल पुलिस को 1500 का इनाम दिया।   
विज्ञापन


बता दें कि गाजीपुर जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के फाक्सगंज निवासी हिमांशु रंजन 25 वर्ष पुत्र स्व. सोहनलाल बिंद की पिता की मौत के बाद पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त हुई थी। इन दिनों वह सीतापुर स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण ले रहा था। होली की छुट्टी होने पर वह मिर्जापुर में रह रही अपनी मां के यहां आया था। बुधवार की सुबह होली खेलने के बाद वह छह साथियों के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहां स्थित धोबीघाट पर नहाने चला गया।
विज्ञापन


हिमांशु अपने सभी साथियों के साथ गंगा में नहाने लगा। इसी दौरान वह गहने पानी में जाकर डूबने लगा। साथी को डूबता देख साथ में मौजूद अजीत कुमार ने जींस पैंट निकालकर उसके पास फेंका लेकिन वह पकड़ नहीं पाया और धीरे धीरे गहरे पानी में जाकर डूब गया। होली के दिन ही दारोगा के डूबने की खबर लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन, एएसपी सिटी अशोक शुक्ला, सीओ नगर कुलभूषण ओझा तथा शहर कोतवाली डीपी शुक्ला मौके पर पहुंचे और शव को खोजवाया। नहीं मिलने पर वाराणसी की जल पुलिस को बुलावाया। बुधवार की सुबह ही पुलिस ने हिंमाशु के शव को खोज निकाला। शव मिलने पर पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने पुलिस लाइन में शोक सभा कर गार्ड आफ आनर देते हुए  शव को परिजनों को सौंप।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed