{"_id":"57d2fe1d4f1c1ba83031b818","slug":"students-sought-by-extortion-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने ही मांगी थी प्रबंधक से रंगदारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र ने ही मांगी थी प्रबंधक से रंगदारी
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 09 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषक महाविद्यालय समेत कई स्कूलों के प्रबंधक से सनलाइट गैंग के नाम से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला कोई और नहीं बल्कि उनके आईटीआई कॉलेज का ही एक छात्र तथा उसका एक रिश्तेदार था। शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे चुनार बस स्टैंड से गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने पुलिस लाइन में एसपी ने पत्रकारों को शुक्रवार को बताया कि चुनार क्षेत्र के पचेवरा निवासी पारसनाथ सिंह कृषक महाविद्यालय समेत कुल 14 विद्यालयों के संचालक हैं। एक युवक ने तीन सितंबर को रात 11 बजे फोन पर खुद को सनलाइट गैंग का बताते हुए पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी और विद्यालय उड़ाने की धमकी दी। चार सितंबर की सुबह एक बार फिर युवक ने फोन कर रंगदारी मांगी तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इस पर एसपी ने एएसपी आपरेशन अरविंद मिश्रा, सीओ चुनार मुकेश उत्तम, व क्राइम ब्रांच प्रभारी विजय प्रताप सिंह तथा सर्विलांस के अजय यादव के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया।
दोपहर आरोपी राजकुमार उर्फ रामसरन निवासी कोलना थाना अदलहाट पारसनाथ सिंह के आईटीआई कॉलेज का छात्र है। पत्नी के इलाज के लिए पैसे जुटाने के लिए उसने अपने साले दीपक भोलानाथ निवासी दरवान थाना मड़िहान को पकड़ा गया।