फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Robbed and killed one Lakha

हत्या कर लूट लिए एक लाख्ा

Thu, 08 Jan 2015 12:30 AM IST
संवाददाता, अमर उजाला, मिर्जापुर
संवाददाता, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 08 Jan 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Robbed and killed one Lakha
थाना क्षेत्र के हुरुआ स्थित दूकान के बाहर सोए 50 वर्षीय एक दूकानदार की अज्ञात लोगाें ने मंगलवार की देर रात धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश दूकान का शटर चांड़कर करीब एक लाख रुपये लूट ले गए। सुबह घटना से नाराज ग्रामीणाें ने मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग को जाम कर हत्यारोपियाें को गिरफ्तार करने की मांग की।

एसपी सिटी के 24 घंटे में हत्यारोपियों को गिरफ्तार किए जाने का भररेसा दिए जाने पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने दो नामजद तथा कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।  राष्ट्रीय राजमार्ग सात जाम होने से सड़क के दोनाें ओर वाहनाें की लंबी कतारे लग गई। जाम होने के चलते राहगीर ठंड से कांपते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भेवर करमनपुर गांव निवासी रामा प्रजापति 50 वर्ष पुत्र झगडू अपने घर से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर हुरूआ गांव में जनरल स्टोर, सीमेंट व खाद की दूकान चलाता था।

प्रतिदिन की भांति वह दूकान बंद कर मंगलवार की रात भी दूकान के बाहर स्थित लगे टिन शेेड में चौकी पर सोया हुआ था। देर रात पहुंचे बदमाशाें ने धारदार हथियार से उसके गले को रेतते हुए चेहरे पर कई वार कर दिए।

इससे रामा ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। दूकानदार की हत्या करने के बाद बदमाश उसकी दूकान के शटर को चांड़कर अंदर घुस गए और काउंटर में रखे करीब एक लाख रुपये लूट ले गए।


सुबह दूकान के रास्ते से गुजर रहे एक दूधिया ने चौकी पर रामा की खून से लथपथ लाश पड़ी देखी तो शोर मचाने लगा।  मृतक के  घरवाले भी पहुंच गए।

हत्या पर ग्रामीण आग बबूला हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मिर्जापुर वाराणसी मार्ग को जाम कर दिया।

जाम की सूचना पर पहुंचे एएसपी अजय सिंह व सीओ सदर सर्वजीत शाही ने आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया तब लोग शांत हुए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed