{"_id":"5750867c4f1c1bbf48108b89","slug":"motrparts-businessman-stealing-millions-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरपार्ट्स व्यवसायी के घर से लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोटरपार्ट्स व्यवसायी के घर से लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदलहाट थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी एक मोटर पार्ट्स व्यवसायी के घर में घुस कर बुधवार की रात चोरों ने एक लाख 70 हजार रुपया नगदी समेत करीब सात लाख रुपये का सामान चुरा लिया । सुबह घटना की जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने थाने में तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
बैकुंठपुर गांव निवासी नागेंद्र सिंह ने मोटर मंडी नरायनपुर के मोटर पाटर्स की दूकान खोल रखा है। बुधवार की रात करीब 12 बजे वह अपने मकान में सोए थे। इसी दौरान चोर पहुंचे और छत के रास्ते आंगन में उतर गए।
पूरे मकान के कमरों को खंगालते हुए घर में सोई महिला के पास रखी आलमारी की चाभी को उठा लिया और कमरे में दोबारा पहुंचे। आलमारी खोल कर उसमें रखे एक लाख दस हजार रुपया तथा एक अन्य स्थान पर रखे सात हजार रुपया चुरा लिया। इसके बाद आलमारी में रखे सात अंगूठी, एक चेन, छह सोने की बाली, चार सोने की चूड़ी, समेत अन्य जेवरात और कीमती सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
नगेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी उनको तब हुई जब गुरुवार की भोर में उनकी नींद खुली। देखा तो मुख्य दरवाजा खुला था। यह देखते ही वह भौचक्के रह गए। अंदर जा कर देखा तो कमरे में सारे सामान बिखरे पड़े थे। आलमारी भी खुली हुई थी। इससे उनको आशंका हुई कि चोर कमरे में आए थे और सामान चुरा कर ले गए हैं।
सुबह होने पर भुक्तभोगी ने अदलहाट थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।