फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mazhar sake killed girlfriend

माशूका खातिर मजहर को मारा

Wed, 19 Oct 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 19 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Mazhar sake killed girlfriend
पटियाला में दामाद ने ससुर का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
प्रेम की प्रतिद्वंद्विता में दोस्त ने ही मजहर की हत्या कर दी। उसने अपने तीन साथियों के साथ मिल कर 12 अक्तूबर की रात ईंट से सिर कुचल कर उसे मार डाला। उसके प्राइवेट पार्ट को भी जख्मी कर दिया था। पुलिस ने 17 अक्टूबर को मुंबई भागने की फिराक में लगे हत्या के आरोपियों को कछवां रोड रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा किया। 
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने मंगलवार को पुलिस लाइन में मीडिया को बताया कि कछवां के हांसीपुर मुहल्ले में रहने वाले मजहर हुसैन का एक युवती से प्रेम संबंध था।
विज्ञापन


उसी युवती को मजहर का दोस्त विक्की उर्फ विवेक पटेल भी चाहने लगा था। मजहर को जब यह बात पता चली तो उसने आपत्ति जताई। उसके बाद विक्की ने उसे रास्ते से हटाने की ठान ली। अपने तीन साथियों हासीपुर के छोटू पटेल, राजेंद्र उर्फ करिया व छीकतपुर के जग्गा  को पैैसा देने का लालच देकर साथ देने के लिए राजी कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 12 अक्तूबर को जब मजहर ताजिया में शामिल के लिए घर से निकला तो चारों उसके पीछे लग गए। रात आठ बजे मजहर को बुला कर खैरा ले गए।


वहां विक्की पटेल समेत सभी आरोपियों ने मजहर के साथ शराब पी। उसके बाद मजहर को शौच के बहाने करूई तालाब के पास ले गए और मारना-पीटना शुरू कर दिया। विक्की ने ईंट से हमला कर मजहर के चहरे को जख्मी कर दिया। वह गिर गया तो विक्की ने उसके प्राइवेट पार्ट पर प्रहार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद राजेंद्र व जग्गा बाइक से भाग निकले। विक्की ने तालाब से पानी लाकर जमीन पर गिरे खून को साफ किया।



मजहर की लाश बाइक लादकर छोटू के साथ करीब दो किमी दूर खैरा हासीपुर के सिवान में ले गया और फेंक कर भाग निकला। मामले की जांच कर रही कछवां टीम को इस बारे में सुराग मिला तो उन्होंने घेराबंदी करके आरोपियों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed