फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Land mafia and wanted arrested

भू माफिया और वांछित गिरफ्तार

Sat, 11 Jul 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 11 Jul 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Land mafia and wanted arrested
कोर्ट के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने नगर के पेहटी के चौराहे से शुक्रवार सुबह एक वारंटी और भूू माफिया को गिरफ्तार कर लिया। भू माफिया पर आरोप है कि वह फर्जी तरीके से जमीन बैनामा कराने का काम करता है।
विज्ञापन


शहर कोतवाल सुनील दत्त दूबे ने बताया कि कुछ माह पूर्व कटरा कोतवाली क्षेत्र के लालडिग्गी इलाके में स्थित एक जमीन को पैरिया टोला मोहल्ला निवासी सुनील सिंह ने फर्जी तरीके से अपने नाम पर बैनामा करा लिया था। कुछ दिनों बाद सुनील सिंह अपने कुछ साथियों को लेकर जमीन पर कब्जा करने गया था। इसकी जानकारी होने पर जमीन का मालिक मौके पर पहुंचा और विरोध जताया तो आरोपियों ने उसकी जमीन को लिखवा लेने की बात कही।
विज्ञापन


मामले की शिकायत कटरा कोतवाली में की गई। रजिस्ट्री आफिस शहर कोतवाली क्षेत्र में होने के कारण आरोपियों के विरुद्घ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। सीजेएम कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ कई बार पेश नहीं होने पर वारंट जारी किया था। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह जानकारी मिली कि धोखाधड़ी समेत अन्य मामले का एक आरोपी नगर के गिरधर के चौराहे के पास खड़ा है। जानकारी होते ही वह उप निरीक्षक गोपाल कुमार फोर्स के साथ पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी दो आरोपी और फरार चल रहे हैं। इन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed