फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Hyenas, beaten and killed

लकड़बग्घे को पीटकर मार डाला

Tue, 29 Mar 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Tue, 29 Mar 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hyenas, beaten and killed
पहाड़ी ब्लॉक के अघौली गांव में मारे गए लकड़बग्‍घे को देखते ग्रामीण। - फोटो : mirzapur
 जिले में एक सप्ताह से आतंक मचाते हुए लोगों को घायल करने वाले लकड़बग्घे को पड़री थाना क्षेत्र के बढ़ौली गांव के लोगों ने रविवार की सुबह घेरकर पीट पीट कर मार डाला। ग्रामीणों ने कहा कि काफी दिनों से लकड़बग्घा इलाके में आतंक मचाते हुए लोगों को घायल कर रहा था।
विज्ञापन


जिसको पकड़ने की मांग वन विभाग के अधिकारियों से कई बार की गई लेकिन अधिकारी मौन धारण किए रहे और लकड़बग्घा लोगों पर हमला कर घायल करता रहा। रविववार को क्षेत्र में दिखाई देने पर लोगों ने उसे घेर लिया और पीट पीट कर  मार डाला। 
विज्ञापन


बता दें कि करीब एक सप्ताह से एक लकड़बग्घा इलाके में टहल कर जानवरों को मार कर खाता रहा। उसको भगाने के लिए जाने वाले ग्रामीणों पर भी वह हमला कर घायल करता रहा। फिर भी उसे पकड़ा नहीं जा सका था। कभी अघवार तो कभी अक्सौली में वह दिखाई देता रहा। इससे इलाके में दहशत मचा रहा। लोगों ने तो यहां तक कहा कि जो जानवर दिखाई दे रहा है वह तेंदुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण सिवान में जाने से डरने लगे। रविवार की सुबह लकड़बग्घा पड़री बढ़ौली गांव के लोगों पर हमला करने का प्रयास किया तो लोग शोर मचाने लगे। शोरगुल सुनकर भारी संख्या में लाठी डंडा लेकर लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed