{"_id":"597f769b4f1c1b970d8b4602","slug":"generator-mistry-had-looted-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":" जेनरेटर मिस्त्री ने की थी लूट, हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेनरेटर मिस्त्री ने की थी लूट, हत्या
mirzapur news
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछवां थाना क्षेत्र के जमुआ बाजार कोहड़िया स्थित रंजन पेट्रोल पंप का जेनरेटर बनाने वाले मिस्त्री ने अपने दो साथियों के साथ नौ जुलाई की रात हत्या और लूट की थी। पुलिस ने तीन में से दो आरोपियों को कटका शिव मंदिर के पास से रविवार की दोपहर डेढ़ बजे गिरफ्तार किया। उनसे लूट के तीन लाख 40 हजार रुपये, एक बाइक, एक चाकू, लूट का मोबाइल, दो लोहे की राड व तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया है। घटना का खुलासा करने पर पुलिस टीम को पुरस्कार की की घोषणा की गई है।
डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को पुलिस लाइन में बताया कि कोहड़िया स्थित रंजन पेट्रोल पर तैनात मैनेजर किशन गोंड़ व सैल्समैन राहुल प्रजापति की बदमाशों ने गला रेत कर हत्या कर दी थी और तिजोरी में रखे तीन लाख 98 हजार रुपया लूटे गए थे। घटना का खुलासा करने के लिए एएसपी प्रकाश स्वरूप पांडेय व सीओ सदर बृजेश तिवारी के नेतृत्व में कछवां थानाध्यक्ष विश्व ज्योति राय, सर्विलांस प्रभारी विनोद दूबे, क्राइम ब्रांच एवं पड़री थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह की चार टीमें गठित की गई थी। बनारस की क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया था। रविवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि लूट व दोहरे हत्याकांड में शामिल दो आरोपी जीटी रोड के कटका से गुजरने वाले हैं। टीम ने कटका में घेराबंदी करके शिव मंदिर के पास बनारस के रोहनिया थाने के बेलौड़ी के रहने वाले सुनील पटेल उर्फ मालिक पटेल और बड़ागांव, वाराणसी के कोईरीपुर निवासी आलोक मौर्या उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सुनील पटेल ने बताया कि वह पेट्रोल पंप पर जेनरेटर को बनाने जाता था। इससे उसकी पहचान मैनेजर किशन गोड़ व सैल्समैन राहुल प्रजापति से हो गई थी। घटना की सुबह किशन ने बातों ही बातों में बताया था कि तीन दिन का पैसा पंप पर ही रखा है, जिससे उनको परेशानी हो रही है। सोमवार को मालिक आकर पैसे को ले जाएंगे तब राहत मिलेगी। लाखों रुपया पंप पर रखे जाने की जानकारी होने पर उसकी नीयत खराब हो गई और पैसों को लूटने की योजना बनाई। उसने आलोक और कोईरीपुर के ही अजय कुमार मौर्या उर्फ रिंकू को लूट की योजना बताकर साथ देने के लिए राजी कर लिया। नौ जुलाई की रात वह पंप पर पहुंचा और बाहर रखी चौकी पर बैठ गया। आलोक व अजय पंप के बगल में छिपे थे। रात करीब 11 बजे जब किशन व राहुल सो गए तो दरवाजा खटखटाया और देर रात बारिश के कारण घर नहीं जाने का बहाना बनाते हुए चौकी पर सोने के लिए चादर मांगी। जैसे ही किशन ने दरवाजा खोला वैसे ही आलोक ने उसे पटक दिया और तकिया से उसका मुंह दबा कर चाकू से उसका गला रेत दिया। शोरगुल होने पर राहुल की नींद खुली तो उसका गला रेत दिया गया। इसके बाद राड से उनके सिर पर कई वार किए। दोनों की हत्या करने के बाद तिजोरी में रखे तीन लाख 98 हजार रुपया लूट लिए। वे पेट्रोल पंप से बाहर निकल रहे थे तभी 108 नंबर की एंबुलेंस डीजल भराने आ गई। उन्होंने पुलिस की गाड़ी समझ कर रुपयों से भरा बैग फेंक दिया और भाग निकले। जब डीजल नहीं मिलने पर एंबुुलेंस चली गई गई तब दोबारा आकर रुपयों से भरा बैग लेकर बनारस चले गए।