मिर्जापुर में बिजली गिरने से पांच की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज थाना क्षेत्र के बोड़र कला गांव निवासी जगनारायण (50) गाय चराने सिवान में गया था। तभी बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान तेज गरज के साथ बिजली गिर पड़ी। उसकी चपेट में आए जग नारायण की मौके पर ही मौत हो गई। कनौही राजा गांव निवासी लालता (58) पुत्र चतुराई व भोला शर्मा (65) मंगलवार की दोपहर दो बजे सिवान में पशु चरा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे अचानक तेज गरज के साथ बिजली गिर पड़ी जिससे दोनों ने वहीं दम तोड़ दिया।
भेड़ा गांव निवासी कक्षा 5 का छात्र शिवम (10) पुत्र शिवमंगल तीन बजे छुट्टी होने पर विद्यालय से घर जा रहा था कि अचानक उस पर बिजली गिर पड़ी। परिवारवाले उसे सीएचसी लालगंज ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी प्रकार विंध्याचल थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी शिवशंकर (30) व बृजभान (10) पुत्र रामअवतार दोपहर तीन बजे सिवान में बकरी चरा रहे थे कि बिजली गिर पड़ी। जिससे शिवशंकर की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि बृजभान गंभीर रूप से झुलस गया। उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एसडीएम लालगंज लल्लनराम के निर्देश पर पहुंचे लेखपाल ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
जिलाधिकारी कंचन वर्मा ने बताया कि लेखपाल को भेज कर रिपोर्ट मंगवाई गई है। प्राकृतिक आपदा के तहत जो भी सहायता होगी वह मृतकों के परिवारवालों को उपलब्ध कराई जाएगी। संबंधितों के चेक एक-दो दिन में निर्गत कर दिए जाएंगे।