फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cousins ??was also abducted Baiyaen

चचेरे भाइयाें ने किया था अपहरण

Mon, 05 Jan 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Mon, 05 Jan 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Cousins ??was also abducted Baiyaen
नटवा इलाके से रविवार की शाम अपहरण किए गए चार वर्षीय बालक ओम को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर देहात कोतवाली क्षेत्र के लंका की पहाड़ी से बरामद करते हुए पांच आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया। इस अपहरण की साजिश श्यामसुंदर बिंद के चाचा व बुआ के पुत्र ने अपने तीन साथियाें के साथ मिल कर रची थी।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस लाइन में  पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र ने इस अपहरणकांड का खुलासा करते हुए पत्रकाराें को जानकारी दी। एसपी ने बताया कि कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा मोहल्ला निवासी श्यामसुंदर बिंद के चार वर्षीय बेटे ओम को रविवार की शाम खेलते समय कुछ लोग उठा ले गए थे।
विज्ञापन


अपहरण के बाद बदमाशाें ने श्यामसुंदर से एक लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। एएसपी सिटी अजय सिंह के निर्देशन में सीओ नगर प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में तीन टीमें बनाई गईं। टीम सुरागरसी में लगी थी तभी भोर तीन बजे बदमाशाें ने पिता को फोन कर पैसा लेकर लंका के पहाड़ी पर आने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही टीम पहुंची और घेराबंदी कर ओम को बरामद करते हुए पांचाें को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि घटना की साजिश श्यामसुंदर के चाचा के पुत्र लवकुश निवासी नटवा व बुआ के पुत्र अनिल निवासी नटवा देहात कोतवाली ने अपने तीन साथी नीरज पुत्र कन्हैया मौर्या निवासी लंका की पहाड़ी, महेंद्र सोनकर पुत्र गुडडू निवासी बनैवरा नेवढि़या (जौनपुर) तथा जुगनू बिंद स्व. भरतलाल बिंद निवासी उमरिया लंका की पहाड़ी के साथ रची थी। बालक को घर से उठाने के बाद लवकुश व अनिल ने अपने साथियाें को सौंप दिया था।


 जो फोन कर उसके पिता से फिरौती की मांग की। पुलिस ने तीनाें के विरुद्ध अपहरण समेत अन्य मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। इस दौरान सीओ नगर प्रवीण यादव, कटरा कोतवाल शफीक अहमद, क्राइम ब्रांच के प्रभारी अविनाश सिंह, उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह, राकेश पांडेय, लक्ष्मीनारायण, राममिलन यादव, मिथलेश पांडेय, फिरोज, अरविंद यादव आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपये का इनाम भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed