फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Couple in Mirzapur , killing four holding

मिर्जापुर में दंपती की हत्या, चार पकड़े

Sat, 02 Jul 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 02 Jul 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Couple in Mirzapur , killing four holding
गड़ेरी गांव में मृत दंपती के घरवालों से पूछताछ करते एसपी अरविंद सेन - फोटो : mirzapur
मडि़हान थानाक्षेत्र के गडेड़ी गांव में गुरुवार की रात घर में एक दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश और घरेलू विवाद में वारदात की आशंका जताई जा रही है। मौके पर सल्फास की गोलियां भी मिलीं। सूचना पर पहुंचे एसपी ने शव कब्जे में ले लिए।  
विज्ञापन



पुलिस ने शक के आधार पर गांव के चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव ने भी परिवार के लोगों और गांव वालों से पूछताछ की। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन



गडेड़ी गांव निवासी राजेश कुमार सिंह (42) खेती करते थे। उनका बेटा राजन सूरत में रहता है

गुरुवार को राजन घर आने वाला था। रात करीब आठ बजे राजेश, उनकी पत्नी गीता, राजेश के माता-पिता रमाशंकर व शांति देवी आंगन में बैठकर राजन के आने का इंतजार कर रहे थे। साढ़े नौ बजे तक राजन नहीं आया तो शांति देवी और रमाशंकर कुछ दूर स्थित दूसरे घर में सोने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब एक बजे नींद खुलने पर मां शांति देवी राजन के आने की जानकारी लेने जब घर पहुंची तो मुख्य दरवाजा खुला मिला। वह अंदर गईं तो बरामदे में बेटा राजेश और बहू गीता (38) चौकी पर औधे मुंह मृत पड़े थे। उनका आधा शरीर चौकी पर और आधा शरीर लटक रहा था।


पास ही सल्फास की गोलियां भी थीं। शोरगुल सुनकर कुछ दूरी पर रहने वाले राजेश के भाई भी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फारेंसिक और क्राइम ब्रांच की टीम बुला कर जांच कराई गई।


सुबह पुलिस एसपी अरविंद सेन व सीओ मडि़हान संजय चौधरी पहुंचे और राजेश की पुत्री रंजना, जो मौसी के यहां खंतरा, मडि़हान गई थी, उसे बुलाकर पूछताछ की।  साथ ही माता-पिता और गांव के अन्य लोगों से भी जानकारी ली।


पुलिस ने शक के आधार पर गांव के चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि राजेश ने गुरुवार को बैंक से 30 हजार रुपये निकाले थे। ये रुपये गायब थे। पुलिस जांच कर रही है कि रुपये कोई लूट ले गया या किसी को दिया गया है।



रमाशंकर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, सुबह राजन भी घर पहुंच गया। गौरतलब है कि 1995 में माले नेता बब्बे कोल की हत्या हुई थी। इसमें राजेश आरोपी था। राजेश पांच वर्ष पूर्व दुराचार के आरोप में जेल गया था। बाद में दोनों मामलों में समझौता हो गया था। एसपी अरविंद सेन ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed