फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   chip is found in petrol pump

छापेमारी में पेट्रोल पंप पर मिली चिप

Fri, 30 Jun 2017 12:22 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Fri, 30 Jun 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
chip is found in petrol pump
petrol pump
रिमोट डिवाइस लगाकर पेट्रोल व डीजल चोरी करने की शिकायतों के मद्देनजर पेट्रोल पंपों पर अभियान चलाकर जांच की जा रही है। जिलाधिकारी विमल कुमार दूबे के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राम श्रृंगार वर्मा की टीम ने कौड़िया अदलहाट के शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित जय बजरंग फिलिंग स्टेशन पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पेट्रोल पंप पर चिप मिला। जिसके बाद डीएसओ अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर टीम ने पेट्रोल पंप को सील कर दिया।
विज्ञापन


लखनऊ  में एसटीएफ द्वारा इलेक्ट्रानिक चिप लगा कर पेट्रोप व डीजल चोरी का खुलासा मई माह में किया था। जिसके बाद से लगातार जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग की टीम द्वारा पेट्रोल पंपों पर औचक छापेमारी की जा रही है। पेट्रोल पंपों की जांच किया तो पेट्रोल पंप मशीन में इलेक्ट्रानिक चिप मिला। चिप को लगा कर पेट्रोल पंप पर रिमोट के माध्यम से घटतौली की जा रही थी।
विज्ञापन


मौके पर पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया। आपत्तिजनक सामग्री प्राप्त हुई है उसको सील कर बाट माप निरीक्षक मनबोध सिंह को सौंप दिया गया।इसके बाद पेट्रोल पंप सील कर दिया गया।जांच में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रामश्रृंगार वर्मा, इंडियन आयल सेल्स अफसर शरुण कुमार सिंह, थाना अदलहाट एसआई मौजूद रहे। डीएसओ अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर घटतौली कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घटतौली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं विकास खंड हलिया में पूर्ति निरीक्षक शरद कुमार दूबे ने पेट्रोल पंप की जांच की। हांलाकि पेट्रोल पंप पर सब कुछ सही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed