{"_id":"570ff57f4f1c1bdf404a6b1b","slug":"accidental-death-of-the-aged","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में वृद्ध की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में वृद्ध की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गौरा गांव में गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर से कुचल कर 65 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने पुलिस को शव देने से इंकार कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।
मौके पर पहुंचे एएसपी आपरेशन अरविंद मिश्रा, एसडीएम सदर रत्नप्रिया, सीओ लालगंज अखिलेश राय व अन्य लोगों ने ग्रामीणों को समझाया। एसडीएम सदर ने मृतक के परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा का पांच लाख रुपया, 30 हजार राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना को तत्काल दिलवाने की बात कही।
मामला शांत होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गौरा गांव निवासी लालजी सिंह 65 वर्ष गुरुवार की सुबह घर से किसी के साथ बाजार जाने के लिए निकले थे। वह गांव के रास्ते में एक पेड़ के पास साइकल खड़ी कर कुछ देर के लिए बैठ गए। इसी बीच गांव निवासी नवनीत सिंह पहुंचा और थोड़ी दूर पर खड़े ट्रैक्टर को स्टार्ट कर दिया।
विज्ञापन
ब्रेक न लगने से ट्रैक्टर पेड़ के नीचे बैठे लालजी को चपेट में ले ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना होते ही नवनीत ट्रैक्टर छोड़ कर भाग निकला। जानकारी पर पहुंचा मालिक भी ट्रैक्टर लेकर चला गया। मृतक के भाई राधेश्याम की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।