फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   तेरे कानून पर भरोसा नहीं था इसलिए मैने से इसे ठोक दिया

तेरे कानून पर भरोसा नहीं था इसलिए मैने से इसे ठोक दिया

Fri, 11 Jan 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
तेरे कानून पर भरोसा नहीं था इसलिए मैने से इसे ठोक दिया
मिर्जापुर। शहर कोतवाली के ठीक सामने गुरुवार को दिनदहाड़े पांच गोली मारकर त्रिलोकी की हत्या करने वाले आरोपी संजय ने अपने जारी किए गए पंपलेट में सीधे तौर पर शासन को चुनौती देते हुए कहा कि तेरे कानून पर भरोसा नहीं था, इसलिए मैने इसे ठोक दिया। अब एफआईआर दर्ज करके पता कर लें कि मेरी और उसके बीच क्या दुश्मनी थी। इस पंफलेट को हत्यारोपी ने पुलिस को दिखाते हुए कहा कि अब वह कुछ भी उसका कर ले उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के धुनियानी मोहल्ला निवासी संजय कुमार ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर एक शिकायत की थी। शिकायत पत्र में लिखा था कि मेरी जमीन देहात कोतवाली के भुजवा की चौकी में है। जिस पर उसके विपक्षी ने किसी को खड़ा करके इलाहाबाद बैंक शाखा लोहंदी से लाखों रुपये लोन ले लिया है। मेरी जमीन पर दूसरा कोई कैसे लोन ले लिया। इसकी शिकायत भी लखनऊ और नई दिल्ली में की थी। इसके अलावा 6 नवंबर 2017 को मंडलायुक्त के यहां भी शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी। डीएम और एसपी के यहां भी प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच करने की मांग की थी लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसलिए मैने इसकी हत्या करने की साजिश रच डाली।
विज्ञापन

इनसेट
कानून पर भरोसा नहीं था
संजय के पास बरामद पंफलेट में लिखा है कि तेरे कानून में दम नहीं था कि इसे पकड़ सके। इसलिए मैने इसको ठोक दिया। इसे संपत्ति चाहिए था। अब इसके घर जाकर एफआईआर कर ले कि मेरी और इसकी दुश्मनी क्या है। अगर बैंक ने समस्त कागजात दे दिया होता तो एफआईआर कर दिया होता। सीएम योगी ने कहा था कि जिसे कानून पर भरोसा नहीं है वह यूपी छोड़ दे। इलाहाबाद बैंक को यूपी से बाहर करेंगे क्योंकि उसे कानून पर भरोसा नहीं है। इसी तरह कई बाते लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed