फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कछवां विवाद के आरोपियों को पकडनें में पुलिस नाकामं

कछवां विवाद के आरोपियों को पकडनें में पुलिस नाकामं

Fri, 04 Jan 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
कछवां विवाद के आरोपियों को पकडनें में पुलिस नाकामं
कछवां । कछवां नगर पंचायत के पडेड वार्ड में गत दिनों प्रापर्टी डीलर के पार्टनर के बीच पैसे के बटवारे को लेकर हुई मारपीट के बाद बढ़े बवाल के आरोपियों को पुलिस एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। दर्जनों स्थानों पर दबिश देने के बावजूद पुलिस की पकड़ से मुख्य आरोपी समेत कुछ अन्य आरोपी भी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कछवां नगर पंचायत के परेड वार्ड में एक सप्ताह पूर्व दो प्रापर्टी डिलर के बीच पैसे के बटवारे को लेकर मारपीट और पथराव हो गया था। विवाद को दो समुदायों का रूप देने का भी प्रयास किया गया था। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से 42 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस अभी तक इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है लेकिन अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे हैं। आरोपियों में पूर्व चेयरमैन पति व देवर भी शामिल है। घटना के बाद से आरोपी इलाके में धड़ल्ले से घुम रहे हैं लेकिन पुलिस उनको अभी तक पकड़ नहीं पाई है। इस मामलें में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह का कहना है कि दबिश डाली जा रही है। आरोपियों के घर पर अब कुर्की का नोटिस चस्पा किया जाएगा। इसके बाद भी वह हाजिर नहीं होते है तो उनके घर की कुुर्की करने की प्रकिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed