{"_id":"5a7f386f4f1c1ba3268b96b4","slug":"91518286959-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्टो कार पेड़ से टकराई, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अल्टो कार पेड़ से टकराई, छह घायल
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़। आटो बचाने के प्रयास में शनिवार को अल्टो कार पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में छह लोग लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रमीणों की सूचना पर पुहंची पुलिस ने सभी घायलों को राजगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के गोलहनपुर निवासी कन्हैया लाल केसरी अपने पत्नी व बच्चों के साथ बारात में जमुई मड़िहान जा रहे थे, चुनार थाना क्षेत्र के सिद्घनाथ की दरी के आगे सेमरी राजगढ़ मार्ग पर ऑटो को बचाने में अल्टो पेड़ से टकरा गई। जिसमें कन्हैया लाल (40) पुत्र बिहारी, रेखा देवी (35) पत्नी कन्हैया लाल, सोहन (11) पुत्र कन्हैया लाल आर्यन आठ वर्ष पुत्र कन्हैयालाल निवासी गोल्हनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ऑटो में सवार होमगार्ड भगवानदास (45) पुत्र हीरामनी निवासी ददरा पहाड़ी भी घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीआरवी राजगढ़ एवं सक्तेशगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को राजगढ़ अस्पताल पहुचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घायलों में कन्हैयालाल के बेटों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह के गांव का मामला होने पर उन्होंने सभी घायलों के बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में व्यवस्था कराई है। घायल होमगार्ड को मिर्जापुर ले जाया गया है।