{"_id":"59a464eb4f1c1bcb018b45e7","slug":"81503945963-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो पलटने से चार छात्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आटो पलटने से चार छात्र घायल
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाने के इमिलिया चौरासी गांव के पास कुत्ते को बचाने में सोमवार की सुबह एक आटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे चार स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी राजगढ़ लाया गया। हालत गंभीर होने पर एक को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
मिर्जापुर सोनभद्र हाइवे पर स्थित इमिलिया चौरासी बाजार के पास बघौड़ा से शाहगंज (नदिहार) को जाते समय सामने आए अचानक एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में छात्रों से भरी एक आटो अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार नदिहार किसान इंटर कॉलेज के चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से बघौड़ा निवासी अभिमन्यु यादव (14) पुत्र रामबली यादव, आर्यन पटेल (12) पुत्र रविशंकर और ओंकार सेठ के पुत्र विशाल सेठ (14) और शालिनी सोनी (18) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले जाया गया। अभिमन्यु यादव की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के कई घंटे बाद विद्यालय से किसी भी कर्मचारी के नहीं पहुंचने पर छात्रों के अभिभावकों में रोष है।
विज्ञापन