{"_id":"598a08ce4f1c1b5a058b482a","slug":"71502218446-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली गिरने से किसान की मौत
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के बनवारी गांव के कोल बस्ती निवासी छांगुर कोल (33) की मंगलवार को बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। बनवारी गांव निवासी छांगुर जमुनहिया सिवान में खेत की मेड़बंदी कर रहा था। दिन में लगभग एक बजे गरज चमक के साथ बूंदाबादी के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। अगल बगल के खेतों में कार्य करने वाले अन्य ग्रामीणों ने परिजनो को सूचना दिया। सूचना मिलते ही परिजन खेत की तरफ दौड़ पड़े। मौके पर पहुंच कर देखा तो छांगुर की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया।