{"_id":"594ffc654f1c1b16058b479d","slug":"71498414181-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियों आटो की टक्कर में ससुर, बहू की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कार्पियों आटो की टक्कर में ससुर, बहू की मौत, दो घायल
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर पहाड़ी पर रविवार की शाम पांच बजे आटो व स्कार्पियो के बीच हुई टक्कर में आटो सवार ससुर व बहू की मौत हो गई। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज बनारस में चल रहा है। हादसे के बाद स्कार्पियो सवार सभी घायल मौके से फरार हो गए।
पड़री थाना क्षेत्र के नदिगहना तेलिया का पुरा गांव निवासी संतलाल के बेटे अनिल की शादी लालगंज थाना क्षेत्र के धसड़ा गांव की नीलम (22) से हुई थी। रविवार को संतताल पड़री के देवपुरवा गांव निवासी बबलू यादव की आटो बुक कराकर अपनी बहू नीलम की विदाई कराने धसड़ा गया था। चील्ह के खम्हरिया के रहने वाले उसके बेटे का साढू रामदास (45) भी साथ थे। शाम करीब चार बजे संतलाल अपनी बहू की विदाई करा कर घर लौट रहा था। आटो जैसे ही मिर्जापुर-रीवा मार्ग पर करनपुर पहाड़ी पर पहुंचा कि तेज रफ्तार में आ रही स्कार्पियो ने आटो में टक्कर मार दी। आटो के परखचे उड़ गए और आटो खाई में जा गिरा। हादसे में संतलाल, उसकी बहू नीलम, उसके बेटे का साढू रामदास तथा आटो चालक बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर स्कार्पियो दुर्घटना के बाद खाई में चली गई। करनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को चिकित्सालय भेजवाया। जहां पहुंचने पर डाक्टरों ने संतलाल तथा नीलम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामदास को वाराणसी रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद स्कार्पियो सवार वाहन छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने स्कार्पियों केे कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
मिर्जापुर-रीवा सड़क खस्ता हाल है। इस पर चलना जोखिम भरा हो गया है। हादसों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी होती चली जा रही है। अपने विन्ध्याचल मंडल के दौरे के दौरान सूबे के मुखिया ने इस सड़क के बारे में पूछताछ की तो अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क को गड्ढा मुक्त करने से काम नहीं चलने वाला है। इसको फिर से बनाना होगा। मुख्यमंत्री ने इसके गड्ढों को भरने की ताकीद की थी लेकिन अफसरों ने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन