फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   तीन वर्षीय मासूम के साथ बालक ने किया दुष्कर्म

तीन वर्षीय मासूम के साथ बालक ने किया दुष्कर्म

Sat, 02 Mar 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
तीन वर्षीय मासूम के साथ बालक ने किया दुष्कर्म
जमालपुर। डवक चौकी अंतर्गत एक आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाली तीन वर्षीय बालिका के साथ कक्षा आठ के एक छात्र ने शुक्रवार को मिनी सचिवालय में दुराचार किया। ग्रामीणों ने आरोपी किशोर की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। बालिका को सीएचसी से जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी पर दुराचार समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मासूम बालिका आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को पढ़ने आई थी। दोपहर करीब एक बजे वह हैंडपंप पर पानी पीने गई थी। इसी दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय का कक्षा आठ का एक छात्र उसे बहला-फुसला कर पास स्थित मिनी सचिवालय ले गया और उससे दुष्कर्म किया। मासूम की चीख पर लोग पहुंचे तो वह बेहोश पड़ी थी। लोगों ने आरोपी किशोर की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम को अस्पताल ले जाने में चार घंटे लगा दिया। इससे उसकी हालत और बिगड़ गई। पीएचसी के चिकित्सक अभिषेक साहू ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, आंगनबाड़ी केंद्र की प्रभारी ने बताया कि बच्ची एक बजे खाना खाने के बाद बड़े पिता के साथ घर चली गई थी। उसके बड़े पिता ने मंदिर के पास उसे खेलने के लिए छोड़ दिया था। वहीं से किशोर उसे ले गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना जब पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को दी गई तो वह घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। इसको लेकर ग्रामीणों से नोकझोंक हुई। एसपी अमित कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed