{"_id":"5c227751bdec2256b37e6ceb","slug":"61545762641-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ट्रक चालकों को अचेत कर बदमाशों ने लूटा एक लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार ट्रक चालकों को अचेत कर बदमाशों ने लूटा एक लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर/मड़िहान। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक ढाबे पर सोमवार रात खाना खाकर सोनभद्र के लिए रवाना हुए चार ट्रक चालकों व एक खलासी को नशीला पदार्थ खिलाकर बदमाशों ने उनके पास पास मौजूद करीब एक लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया। अचेत होने पर दो चालकों को सीएचसी मड़िहान एवं मंडलीय चिकित्सालय व एक को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां दो चालक मंगलवार शाम तक होश में नहीं आए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
भदोही जनपद के चौरी अनेगपुर निवासी शीतला प्रसाद यादव सोमवार को जौनपुर से गिट्टी गिराकर दोबारा मड़िहान के देवरी स्थित एक क्रशर प्लांट से लोड करने जा रहा था। इसी तरह दूसरा ट्रक चालक गुरफान (35) निवासी पापी थाना कर्मा जनपद सोनभद्र भी मिर्जापुर से सोनभद्र जा रहा था। चील्ह थाना क्षेत्र के मलाधपुर गांव निवासी सुरेश यादव (45) अपने खलासी शुभम् (20) पुत्र चंद्रमणि निवासी मलाधरपुर ट्रक लेकर मड़िहान गिट्टी लोड करने जा रहा था। इलाके अलावा एक अन्य ट्रक चालक भी मिर्जापुर से सोनभद्र बालू लोड करने निकला था। ट्रक चालक व खलासी को देर रात देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा बीएचयू के पास स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके। सभी ने एक साथ खाना खाया। इसके बाद अपने अपनी मंजिल के लिए रवाना हुए। मड़िहान थाना क्षेत्र के बेला जंगल में पहुंचते ही अचेत होने लगे। जंगल में ट्रक रोकना ठीक नहीं समझा तो चालक किसी तरह मड़िहान कस्बा तक गाड़ी लेकर पहुंचे। इसके बाद सभी ने थोड़ी-थोड़ी दूर पर सड़क किनारे गाड़ी रोक दी। इससे पहले कि वह लोग इसके बारे में किसी को बताते, वह अचेत हो गए। इसका फायदा उठाते हुए जहर खुरान गिरोह के सदस्यों ने वहां पहुंचे चालक शीतला प्रसाद के पास से 26 हजार रुपया, गुरफान के पास से 40 हजार तथा सुरेश के पास से 34 हजार रुपया व चौथे ट्रक के चालक से दस हजार रुपया लूट लिया। सुबह तक होश में नहीं आए तो दूसरे ट्रक के चालकों ने इसकी सूचना उनके मोबाइल से ट्रक मालिक को दी। मौके पर पहुंचे ट्रक मालिक ने अचेतावस्था में पड़े चालकों को मड़िहान सीएचसी, मंडलीय चिकित्सालय तथा एक निजी चिकित्सालय में गए। जहां शीतला प्रसाद ने होश में आने पर सारी जानकारी दी। जहर खुरान गिरोह का एक बड़ा गैंग चालकों को नशीला पदार्थ लिखकर लूटने में लगा हुआ है जो अभी तक पुलिस की पकड़ में नही आया है। आरोप लगाया जा रहा है कि ढाबा कर्मचारियों की मिली भगत से जहरखुरान सक्रिय हैं क्योंकि पिछले सप्ताह बुधवार रात जौनपुर के पवन कुमार गुप्ता को भी ढाबे पर खाने के बाद अचेतावस्था में केबिन में सोते समय उसके जेब में रखे 49 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया गया।
विज्ञापन
चार ट्रक चालकों को अचेत कर एक लाख की लूट