{"_id":"5bf1b702bdec2204de7418d2","slug":"61542567682-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 लाख की छह लोगों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 लाख की छह लोगों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के बटौआ गांव से नौकरी दिलाने के नाम पर छह लोगों से 12 लाख रुपये लेकर फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था। जिसकी सघनता से तलाश की जा रही थी। रविवार को सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।
बटौआ गांव निवासी राजेश, सीमा, पंकज सहित कुल छह लोगों से रामजी पुत्र सुक्खल निवासी खलगूपुर थाना जंसा वाराणसी ने वर्ष 2015 में उन्हें काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नौकरी दिलाने की बात कही थी। नौकरी दिलाने के लिए उनसे दो- दो लाख रुपये की मांग की। पैसा देने के कुछ दिन बाद नियुक्ति पत्र दिये जाने का आश्वासन दिया था। जिस पर लोगों ने उसे नौकरी के नाम कुल 12 लाख रुपये इकट्ठा कर दे दिया। चार पांच माह बीतने के बाद जब लोगों ने पूछा कि नियुक्ति पत्र कब मिलेगा तो बताया कि जल्द ही मिल जायेगा। इस तरह टाल मटोल करते हुए दो वर्ष बीत गये तब लोगों को उस पर शंका होने लगी। सभी उससे दिए गए रुपये की मांग करने लगे तो वह नियुक्ति दिलाने की बात कहकर अंत तक टाल मटोल करता रहा । लगभग तीन महीने पूर्व वह घर छोड़कर फरार हो गया । इसके बाद पीड़ितों ने स्थानीय थाना में उक्त व्यक्ति के विरूद्ध तहरीर देकर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन करती रही । इसी दौरान रविवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि मामले में वांछित उक्त व्यक्ति स्थानीय थाना क्षेत्र के मेडिया घाट पर खड़ा है और कही जाने के फिराक में है। जानकारी होते ही इलाकाई पुलिस तत्परता बरतते हुए मौके पर पहुंची जिसे देख वह भागने लगा लेकिन पुलिस उसे दबोच कर थाने ले आयी और जेल भेजने की कार्रवाई की।