फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दो मकानों में घुस चोरों ने चार लाख की चोरी

दो मकानों में घुस चोरों ने चार लाख की चोरी

Tue, 23 Oct 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
दो मकानों में घुस चोरों ने चार लाख की चोरी

विज्ञापन


जिगना। दो अलग-अलग स्थानों पर चोरों ने रविवार रात दो स्थानों पर चोरी कर लगभग चार लाख रुपये का सामान चुरा लिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दी। इस पर पुलिस, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड की टीम छानबीन में जुट गई।

चडेरू चौकठा गांव में राजेंद्र कुमार व सुरेंद्र कुमार एडवोकेट का परिवार खाना खाने के बाद सो गया। रविवार रात चोर राजेंद्र के मकान में छत के रास्ते आंगन में उतर गए। चोरों ने चार कमरों को बाहर से बंद कर एक कमरे का ताला तोड़ दिया। वहां मौजूद बाक्स, अटैची व आलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे 15 हजार नकदी सहित सुनीता देवी व सीमा देवी का लगभग साढ़े तीन लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात उठा ले गए। रात करीब दो बजे जब सुनीता जगी और दरवाजा बंद पाया तो शोर किया। लेकिन नीचे कमरों में सो रहे सभी लोगों के कमरे बाहर से बंद थे। बाहर बरामदे में सोये राजेंद्र कुमार शोर सुनकर जाग गए तो अंदर आकर सभी दरवाजों को खोला तब सभी को चोरी की जानकारी हुई। फोन से पुलिस को सूचना दी। वहीं पुलिस को चोरी की गई एक अटैची व एक बाक्स रेलवे लाइन के पास टूटा मिली। इसी रात दुबहा में बलराम पांडेय निवासी बिहसड़ा के फार्म हाउस से चोर सबमर्सिबल निकाल ले गए। लगातार हो रहीं चोरी की इन घटनाओं से लोगों में रोष है।
विज्ञापन







दो मकानों में घुसे चोरों ने की चार लाख की चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed