फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   महिला को मारपीट कर नदी में फेंकने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

महिला को मारपीट कर नदी में फेंकने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
महिला को मारपीट कर नदी में फेंकने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के बकहर नदीं में मृत समझकर फेंकी गई महिला के दोनों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को सोनभद्र जनपद के रावर्टसगंज जनपद से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने दोनों जेल भेज दिया।

बता दे कि सोनभद्र जनपद के घोरावल निवासिनी 34 वषीर्य एक महिला को बाइक सवार दो लोगों ने मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी जंगल से अपहरण कर जंगल में उठा ले गए थे। आरोप था उसके साथ दोनों ने दुराचार कर उसको मारपीट कर मृत समझकर बकहर नदी में फेंक दिया था लेकिन उसकी मौत नहीं हुई और महिला एक पेड़ में जाकर फंस गई। सुबह शौच के लिए नदी किनारे पहुंचे गांव के लोगों ने महिला के कराहने की आवाज सुनकर पास पहुंचे तो उसे नग्न अवस्था में देखकर हैरान हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। होश में आने पर महिला ने अपने दूसरे पति सूचित पाल व उसके साले पर जान से मारने की नियत से मारपीट कर उसको मृत समझकर नदीं में फेंकने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर रोहित व उसके साले कमलेश पाल के विरुद्घ जान लेवा हमला करने समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोनभद्र जनपद के रावर्टसगंज के पास से गिरफ्तार जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed