फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   खेत में गंदगी फेंकने का विरोध जताने पर पड़ोड़ियों ने महिला को पीटा

खेत में गंदगी फेंकने का विरोध जताने पर पड़ोड़ियों ने महिला को पीटा

Sun, 24 Feb 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
खेत में गंदगी फेंकने का विरोध जताने पर पड़ोड़ियों ने महिला को पीटा
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के छोटी महुवरिया में शनिवार को तीन बजे महदेयी देवी 80 वर्ष के घर में घुस कर पड़ोस के लोगों ने पहले पिटाई की और फिर 70 हजार नगदी समेत कुछ आभूषण उठा ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। इस मामले में विंध्याचल थानाध्यक्ष विवेकानंद उपाध्याय का कहना है कि मामला मारपीट का है। लूट की सूचना फर्जी है। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मारपीट का मामला पंजीकृत कर जांच की जा रही है। महदेयी देवी का आरोप है कि हम लोग गांव में कुछ जमीन में खेती करते हैं। वहीं खेत के बगल में एक परिवार प्रतिदिन गंदगी खेत में फेंक देता है। इसका विरोध जताने पर वह लोग आए दिन विवाद करते है। शुक्रवार की दोपहर घर में कोई नहीं था तो गंदगी करने वाले परिवार से तीन लोग घर में घुस आए और जमकर मारपीट किया। घर में रखे सारे सामान को तोड़ फोड़ दिया। इसमें टीवी, कुर्सी, मेज एवं बक्से में रखा 70 हजार नगदी समेत जेवरात उठा ले गए। इसकी सूचना थाना विंध्याचल पुलिस को दिया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने मुआयना कर वापस चले गए। महिला ने बताया कि उसके नाती तिलक 25 दिन पहले चढ़ा था । जिसमें 70 हजार रुपये नगदी मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed