{"_id":"5bb662ec867a5528db0a07e2","slug":"51538679532-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ खिलाकर यात्री से लूटे 50 हजार के सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ खिलाकर यात्री से लूटे 50 हजार के सामान
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नई दिल्ली से मिर्जापुर आ रहे एक यात्री को रोडवेज परिसर में जहर खुरान गिरोह ने नशीला पदार्थ खिलाकर 50 हजार रुपया लूट लिया। जानकारी होने पर उसे अचेतावस्था में पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
सोनभद्र जनपद के कर्मा थाना क्षेत्र के सिरवीट गांव निवासी हिमांशु 20 वर्ष पुत्र अमरेश सिंह कुछ महीने पूर्व दिल्ली में कार्य करने गया था। बुधवार को मगध एक्सप्रेस से लौट रहा था। गुरुवार को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद जिगना निवासी अपने जीजा को फोन किया तो उसने बताया कि वह रोडवेज बस पकड़कर चला आए। वह रोडवेज परिसर बस पकडने गया। इसी दौरान उससे मिले जहर खुरान गिरोह के सदस्यों ने नशीला पदार्थ खिलाफ उसके पास मौजूद 35 हजार के कपड़े और 15 हजार नगद लूट ले गए।
विज्ञापन
जहरखुरानों ने बेहोश कर लूटा 50 हजार