{"_id":"5a91a9a94f1c1b4e588baa3d","slug":"51519495593-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी लगा दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने फांसी लगा दी जान
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के बंजारी कला गांव में शुक्रवार को 22 वर्षीय एक विवाहिता की अबूझ हाल में मौत हो गई। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुुंचे मायके वालों ने ससुरालियों के विरुद्घ दहेज के लिए बेटी को मारने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बंजारी कला गांव निवासिनी कमलावती 22 वर्ष पत्नी विनोद शुक्रवार की शाम साड़ी के फंदे में अपने कच्चे मकान के बड़ेर पर झूलती हुई पाई गई। सूचना पर पहुंचे पिता बचाऊ लाल निवासी शिवपुर छड़गड़ा थाना कोरांव ने पुलिस को सूचना दिया कि मुझे परिजनों से कोई शिकायत नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने नायब तहसीलदार हलिया कमलेश चंद के समक्ष शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शनिवार की सुबह पिता बचाऊलाल ने हलिया थाने में तहरीर दिया कि उसकी लड़की को कई वर्षों से सास दुर्गावती व पिता विनोद द्वारा देहज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस ने सास और पति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है, जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा की जा रही है।