{"_id":"5c992311bdec22141e223345","slug":"41553539857-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात आए युवक पर चाकूओं से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात आए युवक पर चाकूओं से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़। स्थानीय चौकी क्षेत्र में बरात आए युवक पर चाकुओं से हमला बोलकर उसे घायल कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को बारातियों और परिजनों लेकर घर वापस लौट गए। सोमवार को उसकी हालत खराब हाने पर उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया है।
रविवार को बरात चौखड़ा से अदलपुरा गई हुई थी। इसमें गांव के ही एक लड़के ने दूसरे युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर उसे घायल कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को बारातियों एवं परिजनों ने लेकर वापस घर आ गए। इसकी हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया है। पुलिस मामले से अनजान बनी हुई है। बारातियों के अनुसार, अपने लड़के अनिल की बारात लेकर बाबूलाल चुनार क्षेत्र के अदलपुरा बाजार में प्यारेलाल सिंह के घर गया हुआ था। वहां बरात पक्ष के दो लोगों की बीच कहासुनी हो गई। देखते-देखते एक युवक ने सूर्य केश सिंह पुत्र अछैबर को चाकू से एक के बाद एक कई वार कर घायल कर दिया। घटना बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। घटना से बरातियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी बराती वहां से घायल को साथ लेकर वापस घर आ गए। सोमवार की सुबह घायल की हालत खराब होने पर परिजन उसे लेकर ट्रामा सेंटर वाराणसी चले गए। जहां उसकी हालत अभी भी खतरे में बताई जा रही है। मामले की जानकारी पुलिस को नहीं है। चौकी प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।