{"_id":"5c0d62c4bdec224180577c77","slug":"41544381124-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11 के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जमालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मठना गांव में अवैध रूप से कटिया मारकर बिजली जलाने के आरोप में विजलेंस टीम ने रविवार को विद्युत चोरी अधिनियम के तहत ग्यारह लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया।
क्षेत्र के मठना गांव में विजलेंस की टीम ने छापेमारी के दौरान कई लोगों को अवैध रूप से कटिया मारकर विद्युत जलाते हुए पकड़ा। विजलेंस की टीम ने ग्यारह लोगों के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया। विद्युत चोरी के आरोप में इजहार अली, श्यामलाल, दल्लू पटेल, रामसनेही, बाबूलाल, रामकेश, धनेश, मोतीलाल, बनारसी, कल्याण सिंह एवं विजयी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
11 के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा