फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विदेश मंत्री से बेटे को दुबई से वापस लाने की गुहार

विदेश मंत्री से बेटे को दुबई से वापस लाने की गुहार

Tue, 08 May 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्री से बेटे को दुबई से वापस लाने की गुहार
मिर्जापुर। चुनार थाना क्षेत्र के सीखड़ के रहने वाले तिलकधारी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अपने बेटे राकेश कुमार का पता लगाने की गुहार लगाई है। उनका बेटा दुबई में एक कंपनी में काम करता है। पिछले करीब तीन महीने से उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। उसका मोबाइल भी बंद है। तिलकधारी ने दुबई में कमीशन को लेकर कंपनी के लोगों से पुत्र की मारपीट होने की बात बताते हुए अनहोनी की आशंका जताई है। उसने भारतीय दूतावास को इसकी जानकारी भी दी थी। तिलकधारी ने सोमवार को विदेश मंत्री को संबोधित पत्रक डीएम अनुराग पटेल को दिया।
विज्ञापन

सीखड़ के शिल्पी गांव के रहने वाले तिलकधारी का बेटा राकेश कुमार पिछले तीन साल से दुबई में है। वह अलनासर कांटेक्टिंग कंपनी में कारपेंटर का काम करता है। कुछ महीनों से कंपनी के कुछ प्रभावशाली लोग उससे कमाई में हिस्सा मांग रहे थे। ऐसा न करने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। उसके साथ मारपीट भी की गई। राकेश स्वदेश वापस आना चाहता था लेकिन उसका पासपोर्ट नहीं दिया गया। उससे परेशान होकर पिता से संपर्क कर पूरी बात बताई तो उसे भारतीय दूतावास से संपर्क करने को कहा गया। उसने दूतावास से संपर्क किया लेकिन कोई मदद नहीं मिली। पिछले तीन महीने से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। तिलकधारी ने डीएम केे जरिए विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र भेजकर राकेश को स्वदेश लाने की गुहार लगाई है। कहा कि वह जल्द ही इस संबंध में दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed