{"_id":"5a7757e44f1c1ba32a8b5982","slug":"31517770724-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवागत आईजी ने विजय मीणा ने कार्यभार किया ग्रहण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवागत आईजी ने विजय मीणा ने कार्यभार किया ग्रहण
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर/विंध्याचल। पुलिस को आम जनता से सरलता से पेश आने का निर्देशित किया गया है, क्योंकि पुलिस का व्यवहार ही लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद करता है। अच्छे व्यवहार से शिकायतें भी कम आती हैं। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। ये बातें नवागत आईजी जोन विंध्याचल मंडल विजय सिंह मीणा ने रविवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद बातचीत के दौरान कहीं।
1996 बैच के आईपीएस अधिकारी विजय मीणा ने कार्यभार ग्रहण करने से पहले सुबह आठ बजे मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। कहा कि मां की नगरी में आए तो सब अच्छा ही होगा। आईजी जोन ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पुलिस के व्यवहार पर होगी। इंसान की विनम्रता ही लोगों केे अच्छा करने की प्रेरणा देती है। आपराधिक छवि वालों के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। आपराधिक घटनाएं न घटें इसके लिए हमेशा प्रयास किया जाएगा। अगर घटना घट जाती है तो उसका तत्काल खुलासा करने के निर्देश जाएंगे। आईजी जोन विंध्याचल इसके पूर्व आईजी लोक शिकायत लखनऊ, आईजी बरेली जोन, डीआईजी आजमगढ़ और बरेली, एसपी मुरादाबाद, आजमगढ़, फतेहपुर, कन्नौज, एटा, बुलंद शहर, एएसएसपी इलाहाबाद तथा वर्ष 2003 में भदोही जनपद में एसपी के पद पर तैनात रहे।