{"_id":"5a36c07c4f1c1b76678c2182","slug":"31513537660-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 लोगों पर दर्ज कराया गया अवैध खनन का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
16 लोगों पर दर्ज कराया गया अवैध खनन का मुकदमा
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। शासन के कड़े निर्देश के बाद विभागीय अधिकारी दिन रात अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने में जुटे हुए है। छह माह में 805 गाड़ियों को पकड़ कर उनका चालान किया गया। पकड़ी गई गाड़ियों से एक करोड़ 70 लाख का जुर्माना वसूला गया है। 16 पर अवैध खनन का मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
प्रदेश सरकार ने अवैध खनन और परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने के अधिकारियों को निर्देश दिए है। इसको देखते हुए पुलिस, खनन एवं आरटीओ विभाग की संयुक्त टीम मिलकर दिन रात अवैध खनन एवं परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटे हुए है। अधिकारी चौराहे तिराहे एवं मुख्य मार्गो पर चेकिंग लगाकर वाहनों को चेक कर रहे है। साथ ही अवैध खनन स्थलों पर औचक छापेमारी करने का कार्य कर रहे है। पिछले छह माह के अंदर खनन विभाग ने 805 वाहनों को पकड़ा। जिसको सीज और चालान करते हुए उनसे एक करोड़ 70 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। इसके अलावा 156 गाड़ियों को सीज कर दिया। 16 लोगों के विरुद्घ विभागीय अधिकारियों ने अवैध खनन के मामले में मुकदमा पंजीकृत कराया है। अधिकारियों की माने की शासन की मंशा है कि किसी भी दशा में अवैध खनन नहीं होने चाहिए। ओवरलोड वाहन भी सड़कों पर चलते नहीं दिखे। ऐसा कोई करता है तो उसके विरुद्घ कड़ी कार्रवाई करे। इसको देखते हुए दिन मिर्जापुर सोनभद्र, मिर्जापुर एमपी, मिर्जापुर इलाहाबाद बार्डर पर टीम मौजूद कर वहानों को चेक किया जा रहा है।
12 ओवरलोड गाड़ियों का किया गया चालान
खनिज एवं पुलिस विभाग ने रविवार को अहरौरा, अदलहाट इलाके में 12 ओवर लोड वाहनों को पकड़ा। इनके विरुद्घ कार्रवाई करते हुए लगभग तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया। सर्वेयर राम सुरेश ने बताया कि सभी वाहन निर्धारित मानक से अधिक गिटटी और बालू लोड किए हुए है। जिसके चलते उनको सीज कर दिया गया है।