{"_id":"595551514f1c1b0d318b484e","slug":"31498763601-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज अनियमितता में कोटेदार पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनाज अनियमितता में कोटेदार पर एफआईआर दर्ज
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। विकास खंड छानबे के बघरा तिवारी में कोटेदार गोपीनाथ दूबे द्वारा अनाज वितरण नहीं करने की शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से किया था। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने शिकायत की जांच के के लिए एआरओ चुनार रामश्रृंगार, पूर्ति निरीक्षक राजगढ़ रवींद्र यादव, विकास कुमार, विनीत कुमार पांडेय पूर्ति निरीक्षक सदर की टीम गठित किया। जिसने गांव में जाकर जांच किया। जांच के दौरान पता चला कि शपथ पत्र दिया गया था उनको विगत कई माह से अनाज का वितरण कोटेदार नहीं कर रहा था, इसके अलावा माह अप्रैल से ही अंत्योदय कार्ड पर चार लीटर मिट्टी तेल देने का प्राविधान था, लेकिन महज एक लिटर दिया जा रहा था।
पात्र गृहस्थी के कार्डो पर दर्ज यूनिट से कम अनाज दिया जा रहा था। ग्रामीणों की शिकायत मिलने और टीम की अनुशंसा और डीएम के निर्देश पर डीएसओ अंजनी कुमार सिंह ने कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत विंध्याचल थाने में एफआईआर दर्ज करा दिया। सभी कोटेदार को निर्देश दिया कि अनाज वितरण में अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।