फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   खेत से फसल काटने को लेकर दो पक्षों आमने सामने

खेत से फसल काटने को लेकर दो पक्षों आमने सामने

Fri, 01 Mar 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
खेत से फसल काटने को लेकर दो पक्षों आमने सामने
चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के सेमरा (मझरा) गांव में गुरुवार को 12 बजे सरसों की फसल काटने को लेकर हुए विवाद के चलते गुरुवार को दोनों पक्ष के लोग रायफल, बंदूक लाठी डंडा लेकर के एक दूसरे की तरफ दौड़ पड़े। इस दौरान कुछ लोगों ने हवाई फायर भी किया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची 100 नंबर पुलिस ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिलने पर चील्ह थाने की पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी होते ही तीन थाने की फोर्स पीएस बल के साथ मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत कराया। सेमरा गांव में शिवधारी सिंह व राम सकल सिंह के बीच 12 बीघा जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद होता चला आ रहा है। मामला न्यायालय में चलने पर कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। एक पक्ष के परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम था इसका लाभ उठा करके दूसरे पक्ष ने पांच ट्रैक्टर सरसों की फसल को काट ले गए। मामला पता चलने पर दूसरे पक्ष की तरफ से भारी संख्या में महिलाएं पुरुष लाठी डंडा व असलहा लेकर के खेत पर पहुंच गए और सरसों काटने का प्रयास करने लगे। मामले की जानकारी होने पर दूसरा पक्ष भी असलहा लेकर पहुंचा । जिससे वहां तनाव की स्थिति पैदा हो गई। मामला बढ़ने पर एक पक्ष ने फायरिंग कर दिया। खूनी संघर्ष होने की संभावना दिखाई देने पर लोगों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंची सौ नंबर पुलिस दोनों पक्षों को समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। स्थिति बिगड़ते देख सौ नंबर पुलिस ने मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया। सूचना मिलते ही चील्ह, शहर, देहात और कटरा की फोर्स मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में चील्ह थानाध्यक्ष धनंजय पांडे ने बताया कि एसडीएम सदर से पक्की पैमाईश कराने का आश्वासन देते हुए मामले का शांत कराया गया। जहां तक फायरिंग की बात है तो फायरिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed