फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आबकारी का शराब फैक्ट्री पर देर रात छापा

आबकारी का शराब फैक्ट्री पर देर रात छापा

Tue, 12 Mar 2019 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
आबकारी का शराब फैक्ट्री पर देर रात छापा
मिर्जापुर। जिला आबकारी अधिकारी नीरज दूबे के नेतृत्व में आबकारी विभाग की एक टीम ने सोमवार की देर रात कटरा कोतवाली क्षेत्र के इमरती चौराहा के पास से अवैध शराब बनाने की एक फैक्ट्री औचक छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम ने फैैक्ट्री से भारी मात्रा में शराब व अंग्रेजी तथा देशी शराब बनाने के उपकरण को बरामद किया है। मौके से मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गौिरफ़्तार कर लिया जबकि एक आरोपी टीम को चकमा देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी नीरज दूबे को सूचना मिल रही थी नगर में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। जानकारी होते ही उन्होंने निरीक्षक प्रेम चंद्र, विशाल भारती और पुष्पेंद्र कुुमार के नेतृत्व में तीन टीम गठित की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। टीम सोमवार की देर रात कटरा कोतवाली क्षेत्र के इमरती रोड पहुंची और विनोद जायसवाल नामक व्यक्ति के मकान में औचक छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से लगभग 40 लीटर स्प्रिट, 117 खाली गत्ते, 325 नई खाली शीशियां, 2399 लॉर्ड्स आसवनी के साबुत ढक्कन, तीन अदद मोबाइल बरामद किया। कार्रवाई के दौरान मकान मालिक विनोद कुमार जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल व उसके भजीते दीपक उर्फ दीपू जायसवाल को गिरफ़तार कर लिया। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा दिया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि तीसरा आरोपी संजय जायसवाल फरार चल रहा है। जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed